डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनीं शिकायतें

  • डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनीं शिकायतें

  • जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
रायबरेली। थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कोतवाली सदर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न प्रकरणों में भूमि विवाद, पारिवारिक, राजस्व संबंधी शिकायतें व सड़क एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें। थाना दिवस में पुलिस/राजस्व विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA