डीएम, एसपी एवं एडीएम ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

डीएम, एसपी एवं एडीएम ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

उरई, जालौन। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने ’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय पुलिस लाइन परिसर से जिला परिषद, अंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए टाउन हॉल तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें राष्ट्र ध्वज तिरंगे के रंग में रंगा था और भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाये गये।
इस मौके पर तिरंगा यात्रा का भव्य एवं विशाल कार्यक्रम ’सारे जहाँ से अच्छा हिन्दूस्तान हमारा’ जैसे सुमधुर गीत तथा ’भारत माता की जय’, ’वंदे मातरम्’ जैसे नारों से देश भक्ति वातावरण से साराबोर हो गया था। जिला मुख्यालय में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी कैडिट, स्काउड गाइड के जवान, सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम देश भक्ति के रंग में पूरी तरह से रंग गया था। इस विशाल तिरंगा यात्रा का शहरवासियों ने भी आत्मीय स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में चल रहे लोगों पर नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज से लेकर 15 अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में जिला प्रशासन, पुलिस व स्वयंसेवी संगठनों आदि द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को स्वतंत्रता अपने देश को कैसे मिली उसको लेकर आत्मसात कराया गया। उन्होंने कहा कि लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हो। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई उनके बलिदानों को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत समस्त जनपदवासी अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अजीत जायसवाल, होमगार्ड कमांडेंट राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद आदि सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी स्वयंसेवी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA