डीएमने आत्मा शासी निकाय की ली बैठक

डीएमने आत्मा शासी निकाय की ली बैठक

चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता में गुरूवार को आत्मा शासी निकाय की बैठक कलेक्टरेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना, डिस्ट्रिक एग्रीकल्चर एक्शन प्लान 2024-25, राष्ट्रीय खा। सुरक्षा मिशन योजना की प्रगति, नेशनल मिशन ऑन एडबिल ऑयल सीड्स योजना की प्रगति, परंपरागत कृषि विकास योजना, प्राकृतिक खेती की कार्य योजना, सब मिशन आंन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इनसीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेजिड्य योजना, उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम, प्रशिक्षित कृषि उ।मी स्वावलंबन योजना, भूमि संरक्षण अनुभाग योजनाएं एनएमएसए के अंतर्गत आरएडी राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन आदि योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस मौके पर उप निदेशक कृषि ने बताया कि फसलों के उत्पादन को बढावा देने एवं कृषकों को अन्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, कृषि के माध्यम से इस योजना के तहत लाभ दिलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि से कहा कि आत्मा योजना के अंतर्गत गत वर्षों पर कितने किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया है और उसमें किसानों को क्या लाभ हुआ है, उसका विवरण उपलब्ध कराएं। साथ ही इस वर्ष में जो कार्य योजना बनाई जा रही है, उसमें ब्लॉक वार, ग्राम वार किसानों के नाम सहित सूची प्रस्तुत करें, जिन योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जाना है, उसका प्रचार प्रसार भी कराया जाए। मिलेट्स के अंतर्गत जिन किसानों को मिनीटिक दिया जाना है, उसका सही तरीके से वितरण होना चाहिए।
उन्होंने भूमि संरक्षण अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभागीय योजनाओं का लाभ कृषकों को अधिक से अधिक दिलाए, जिन किसानों का चयन करें, उसमें पारदर्शी तरीके से किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि शासनादेश के अनुसार आत्मा योजना के अंतर्गत जो विभिन्न विभागों द्वारा कृषकों के हित में लाभ पहुंचाने की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, इसकी लगातार समीक्षा अवश्य करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, उपनिदेशक कृषि राजकुमार, सहायक निदेशक मत्स्य भानु चंद्रा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA