इसमें महिला पुरुष दोनों ही वर्ग से गाजियाबाद व वाराणसी की टीमें फाइनल में पहुंची। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में दोनों वर्ग की चारों टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया। फाइनल के कड़े मुकाबले में महिला व पुरुष दोनों वर्ग में गाजियाबाद की टीमों ने वाराणसी को हारते हुए जीत दर्ज किया। शूटिंग बाल फेडरेशन ऑफ वाराणसी के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने बताया कि तमिलनाडु में आगे होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन्हीं में से खिलाड़ियों चयन होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।प्रतियोगिता का उद्घाटन लालगंज विधायक बेचई सरोज और समापन पूर्व ब्लाक प्रमुख चोलापुर वाराणसी सुभाष यादव ने किया। प्रतियोगिता में तारकेश्वर यादव अध्यक्ष (लक्ष्मण एवार्डी), भैया लाल पटेल सचिव वाराणसी के साथ राजेश मिश्रा, रमेश राजभर, संजय पटेल, उमेश पटेल, अजय चौबे, राजेंद्र यादव, अनुराग मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।





