तलाशी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। जेल अस्पताल में जाकर बंदियों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। पाकशाला में जाकर बंदियों को दिए जाने वाले भोजन के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह, जेलर सहित तमाम न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।










