उपायुक्त ग्राम्य विकास ने राजापुर एवं औरा के अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

उपायुक्त ग्राम्य विकास ने राजापुर एवं औरा के अमृत सरोवर का किया निरीक्षण

अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राजापुर और औरा में उपायुक्त ग्राम्य विकास विजय शंकर पांडेय ने अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान ज्वाइंट बीडीओ बीपीवर्मा, एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह तथा एपीओ दिलीप दूबे भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने राजापुर में अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण लक्ष्य से कम पाकर और अधिक वृक्षारोपण कराने हेतु सेक्रेटरी अभिलाष, ग्राम प्रधान अनुजा चौबे और अवर अभियंता लघु सिंचाई धर्मेन्द्र कुमार को निर्देशित किया।

उपायुक्त ने औरा ग्राम पंचायत मे इनलेट व आउटलेट की सतह से ऊंचाई को त्रुटिपूर्ण बताते हुए सेक्रेटरी सुयश श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार तथा जेई आरईएस विनोद शर्मा को इसको दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट बीडीओ बीपी वर्मा, एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, एपीओ बड़ागांव दिलीप दूबे, परदेश नारायण चौबे, सत्येंद्र पाठक सोपी, ओम प्रकाश यादव, अमितेश श्रीवास्तव बोरिंग टेक्नीशियन, रत्नशंकर पांडेय, मुकेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला