पहरेमऊ में जांच करने पहुंचे डीसी मनरेगा, खुली भ्रष्टाचार की पोल
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। योगी सरकार में पहरेमऊ ग्राम प्रधान सावित्री देवी द्वारा जमकर किया गया भ्रष्टाचार। जांच में खुली भ्रष्टाचार की पोल। बताते चलें कि बुधवार को डीसी मनरेगा जांच करने पहुंचे थे तभी जांच के दौरान परत दर परत भ्रष्टाचार की पोल खुल गई। अमावां विकासखण्ड के पहरेमऊ ग्राम पंचायत में तब हड़कंप मच गया जब जांच करने पहुंचे डीसी मनरेगा और जांच के दौरान खुल गई भ्रष्टाचार की पोल जिसपर डीसी मनरेगा ने जमकर फटकार लगाई। इससे पहले डीएम ने जांच के दौरान पहरेमऊ में हुए भ्रष्टाचार को पकड़ा था और सख्त निर्देश दिये थे। वहीं अपर आयुक्त (मनरेगा) ने दिए थे जांच के आदेश, मनरेगा में घोटाले का आरोप की बात सामने आयी थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों में किया था।













