जरैली कोठी को बिजली संकट से दिलायी गयी निजात
रूपा गोयल
बांदा। दो दिनों से जरैली कोठी में चल रहे विद्युत संकट के निवारण के लिए उपखण्ड अधिकारी देववृत आर्या तथा अवर अभियन्ता रजनीश कुमार को मौके पर बुलाकर अपने समक्ष नये विद्युत पोल एवं जर्जर हो चुकी विद्युत केबल की जगह नवीन केवल बिछवाकर मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बहाल कराई गई।

इसके बाद जिला परिषद स्थित अधिशासी अभियन्ता कार्यालय में अधिशासी अभियन्ता (नगरीय), दोनो उपखण्ड अधिकारी व नगर के सभी अवर अभियन्ताओं के साथ-साथ विद्युत ठेकेदार सचिन मिश्रा, अनूप मिश्रा, ल्यूमिनश प्रा0लि0 के अधिकारी पी. मन्ना के साथ बैठक की तथा जिन-जिन मोहल्लों में जर्जर विद्युत केबल की वजह से बार-बार फाल्ट हो रहे है, उन मोहल्लों रीवैम्प योजना के अन्तर्गत विद्युत पोल लगाकर तथा नवीन केबल बिछाकर विद्युत आपूर्ति दुरूस्त कराने के लिए निर्देश दिये।
अधिशासी अभियन्ता द्वारा बताया गया कि इस योजना के अन्तर्गत अगले 10 दिनो के अन्दर अवस्थी पार्क, मर्दननाका, जरैली कोठी, बाबूलाल चौराहा, बिजली खेडा, गायत्री नगर, बलखण्डीनाका, झण्डा चौराहा, छोटी बाजार, महेश्वरी देवी, अवस्थी, चौराहा आदि क्षेत्रों में केबल बदलेन एवं नवीन पोल लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जायेगा तथा मर्दननाका टेलीफोन टावर के पास जर्जर केबल को बदलने का कार्य आज से प्रारंभ भी हो गया है। अधिशासी अभियन्ता को स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि सरकार मण्डल मुख्यालयों में 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबध्य है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







