तेज रफ्तार डम्पर ने साइकिल सवार को रौंदा

तेज रफ्तार डम्पर ने साइकिल सवार को रौंदा

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बालपुर कस्बे में गोंडा- लखनऊ हाइवे पर तेज रफ्तार डंपर के एक साइकिल सवार युवक के ऊपर चढ़ जाने से उसका एक पैर क्षतिग्रस्त होकर बेकार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजवाया। घटना थाना कोतवाली कर्नलगंज के पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र से जुड़ी है। यहां के बालपुर में गोंडा-लखनऊ हाइवे पर थाना कटरा बाजार के ग्राम पंचायत छिटनापुर निवासी करीब 45 वर्षीय साइकिल सवार मनीराम के ऊपर तेज रफ्तार गिट्टी लदा डम्पर चढ़ गया। इससे उसका दाहिना पैर क्षतिग्रस्त होकर बेकार हो गया। उसके पैर में जख्म इतना बड़ा हो गया कि उसे देखकर वह मौके पर गिरकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में उसे आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजवाया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ व्यक्ति कपड़े धोने का काम करता रहा है। बालपुर बाजार में घर घर से कपड़े ले जाकर धोकर साफ करके घर पहुंचाता रहा है। वह बेहद गरीब है और इसी धंधे से उसके परिवार का जीविकोपार्जन होता रहा है। दुर्घटना में उसका एक पैर इतना ज्यादा खराब हो गया है कि शायद उसको काटना पड़ जाय। डम्पर के ड्राइवर रईस अहमद ने बताया कि वह महोबा से गिट्टी लादकर बलरामपुर जा रहे थे। इसी बीच यह दुर्घटना हो गई। बालपुर चौकी पुलिस ने दुर्घटना करने वाले डंपर व ड्राइवर खलासी को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA