वंचित वर्ग के लोगों का किया गया नेत्र परीक्षण, चलाया गया जागरुकता अभियान

वंचित वर्ग के लोगों का किया गया नेत्र परीक्षण, चलाया गया जागरुकता अभियान

नेत्रदान होता है महादान: सीमा
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था तथा महिला समन्वय काशी प्रांत संगठन के संयुक्त तत्वाधान में कबीर नगर में समाजसेविका सीमा अग्रवाल के निवास स्थान पर वंचित वर्ग के लोगों का नेत्र परीक्षण कर, निशुल्क चश्मा वितरण तथा नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीमा अग्रवाल ने किया। डॉ. मंजू द्विवेदी (संयोजिका महिला समन्वय काशी प्रांत) की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था की अध्यक्ष ममता ने लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान 70 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया तथा मृत्यु उपरांत नेत्रदान महादान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मंजू द्विवेदी ने आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले संतुलित आहार के विषय में जानकारी प्रदान की। निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन शाह हॉस्पिटल द्वारा डॉ. अजय मौर्या तथा उनकी सहयोगी टीम जिसमें शालिनी वर्मा, अंशी जायसवाल, शुभम विश्वकर्मा ने अपना पूरा योगदान दिया। इस निःशुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर में खुशी गुप्ता, खुशी कुमारी, अंश कुमार, रोशन गुप्ता, आर्यन जायसवाल, महक गुप्ता, गायत्री कुमारी, इरफान अंसारी, मनीष गुप्ता, श्लोक, रेशमा कुमारी, इरफान अंसारी, बेबी यादव, रंभा शर्मा, अमरनाथ, सुनैना कुमारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन व धन्यवाद ज्ञापन सीमा अग्रवाल (काशी दक्षिण भाग) संयोजिका ने किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA