मानदेय भुगतान को लेकर संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

मानदेय भुगतान को लेकर संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जय शंकर दूबे/राजीव शुक्ला
धम्मौर, सुल्तानपुर। विद्युत उपकेंद्रों पर कार्यरत विभाग के संविदा कर्मियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर धम्मौर विद्युत उपकेंद्र पर “वेतन नहीं तो काम नहीं” का नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारी बकाए मानदेय के भुगतान की मांग कर रहे थे।

क्षेत्र के धम्मौर स्थित विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों कर्मचारियों ने ओरियन कंपनी पर शोषण का आरोप लगाया। कहा कि अब तक मानदेय न मिलने से परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। संविदा कर्मियों का कहना है कि ओरियन कंपनी द्वारा 2 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है जबकि निगम का आदेश है कि प्रतिमाह 1 तारीख को संविदा कर्मचारियों के खाते में भुगतान कर दिया जाना चाहिए लेकिन कंपनी निगम के आदेशों को दरकिनार कर अपने मनचाहे तरीके से कार्य कर रही है तथा कर्मियों को सुरक्षा उपकरण भी नहीं उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि यदि मानदेय नहीं मिलता है तो कार्य बहिष्कार आगे भी जारी रहेगा। एसडीओ प्रशांत शेखर श्रीवास्तव ने कहा कि वेतन भुगतान को लेकर अधिकारियों से वार्ता चल रही है शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान राम सरन, दूधनाथ, ओमप्रकाश, राम लखन, समरजीत, रवि प्रकाश सिंह, राम उदित आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला