• Click here - to use the wp menu builder
Search
  • रायबरेली

संविदा कर्मचारियों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

By
Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997
-
March 3, 2025
159

संविदा कर्मचारियों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

बिना नोटिस बिना सूचना के जेई ने संविदा कर्मचारियों को किया कार्य मुक्त
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
रायबरेली। हरचंदपुर में बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने जूनियर इंजीनियर (जेई) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक दर्जन से अधिक संविदा कर्मचारियों ने पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। मामला रहवा विद्युत उप केंद्र 33/11 केवी का है। यहां कार्यरत संविदा कर्मी राकेश वर्मा ने जेई अमृतलाल पाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जेई उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। बिना किसी नोटिस के उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया और वेतन में भी कटौती की जा रही है।
संविदा कर्मचारियों का कहना है कि शासन के आदेश के अनुसार अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में काम करने वाले कर्मियों को नहीं हटाया जाना था। इसके बावजूद जे ई ने उन्हें काम करने से मना कर दिया।
वहीं जेई अमृत लाल पाल का कहना है कि संविदा कर्मी लगातार ड्यूटी से गायब रहते हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं करते। जब भी उनसे शिकायतों के निवारण के लिए कहा जाता है, वे अनुपस्थित रहते हैं।
ज्ञापन देने वालों में अवधेश कुमार, सर्वेश यादव, सुनील, राजेश, बलराम सिंह, सौरभ सिंह, रंजीत वर्मा, रामविलास, पंचम, धीरज सहित अन्य संविदा कर्मचारी शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • TAGS
  • Contract employees submitted memorandum to SDO
  • संविदा कर्मचारियों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleअनियंत्रित डम्पर ने आटो में मारी टक्कर, चार की हुई मौत, सात घायल
    Next articleमस्जिदों में तरावीह का सिलसिला जारी
    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997

    RELATED ARTICLES

    एक बार फिर चला अतिक्रमण, मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - May 14, 2026

    राही का एक अवैध विद्यालय बन्द, आधा दर्जन बचे

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - May 14, 2026

    Jaunpur News: ग्जमीन कब्जा करने से मना करने पर मारपीट का...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - April 3, 2026
    ABOUT US
    आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
    Contact us: [email protected]
    © Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]