कांग्रेस ने सिकरारा में चलाया महा जनसम्पर्क
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस जहां गांव-गांव न्याय पंचायत स्तर पर अपनी टीम गठित कर चुनाव की तैयारी कर रही है, वहीं सिकरारा में शेरवा पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जंगली के साथ जिला उपाध्यक्ष काग्रेस कमेटी सुरेन्द्रवीर विक्रम सिंह ने जनसंपर्क किया।
उन्होंने कहा प्रियंका गांधी के आह्वान पर आगामी होने वाले चुनाव में कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाएगी। उनके साथ जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह, विकास सिंह, राकेश सिंह, संकेत सिंह, अरुण कुमार, दिनेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इसके बाद राजीव गांधी के जन्मदिन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके मिष्ठान वितरण किया गया और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया।