जगीरा ब्राण्ड के संस्थापक पर मुकदमा दर्ज

जगीरा ब्राण्ड के संस्थापक पर मुकदमा दर्ज

विपिन मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर (टीटीएन) 03 अगस्त। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता की तहरीर पर जगीरा ब्रांड के संस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थलोई (नरियापार) पोस्ट भिखारीपुर कला निवासी देव प्रकाश पुत्र फूलचंद जो एक सामजिक कार्यकर्ता हैं, ने कोतवाली में तहरीर देकर सिकरारा थाना क्षेत्र के देवीगंज निवासी प्रशांत कुमार जो जगीरा ब्रांड का संस्थापक है तथा उसकी एक गैंग है, की शिकायत किया।

रविनंदन सहाय का जीवन अनुकरणीयः राकेश श्रीवास्तव

शिकायत के अनुसार प्रशान्त मंगलवार की शाम अपनी गैंग के साथ उक्त गांव के चौराहे के निकट पहुंचकर अवैध असलहा के साथ नाम लेकर चिल्लाकर जान से मारकर शव घर पर फेकने की धमकी दे रहा था। वहीं पीड़ित पहले से बैठा था। वहाँ से किसी तरह से बचकर घर पहुंचा और कोतवाली पहुँचकर प्रशांत के खिलाफ तहरीर दिया।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जाँच करायी गई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद जगीरा ब्रांड के संस्थापक के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।