HomeTrendingहाइवे किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी कार, तीन की हुई मौत

हाइवे किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी कार, तीन की हुई मौत

हाइवे किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी कार, तीन की हुई मौत

दर्शन करने जाते समय हुआ हादसा, 5 अन्य हुये हैं घायल
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र खजुरी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 ओवरब्रिज के निकट रविवार की दोपहर एक कार हाईवे किनारे खड़ी ट्रक में जा भिड़ी, जिससे कार में बैठे 8 यात्रियों में तीन की मौत हो गई अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी कार सवार मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु जा रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खजुरी स्थित हाईवे के किनारे एक कंटेनर ट्रक पहले से खड़ी थी। इसी दौरान दर्शनार्थियों की कार तेज रफ्तार के साथ कंटेनर ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दिया।
घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग घायलों को छतिग्रस्त वाहन से निकलवा कर एंबुलेंस के माध्यम से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

उनमें उचवागढ़ी राजापुर के पवन प्रकाश शुक्ला (35) चंदोपारा प्रयागराज की सुधा द्विवेदी (60) व ज्योति मिश्रा (45) की हालत नाजुक होने के कारण तीनों को ट्रामा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में तीनों की मौत हो गई। वहीं नेहा मिश्रा(30), अनुपम मिश्रा(27), पूजा मिश्रा(25) समेत दो मासूमों का इलाज जारी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read