नारी शक्ति के रंगों से सजी बुंदेलखण्ड विवि की प्रदर्शनी, सशक्त संदेश ने मोहा मन

  • नारी शक्ति के रंगों से सजी बुंदेलखण्ड विवि की प्रदर्शनी, सशक्त संदेश ने मोहा मन

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। राष्ट्रीय सेवा योजना, बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा ललित कला संस्थान में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलसचिव एवं एनएसएस समन्वयक ज्ञानेंद्र कुमार रहे जिन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि कला के माध्यम से नारी के सशक्त और सम्मानित स्वरूप को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में पोस्टर, चित्रकला, रंगोली, स्लोगन और फोटोग्राफी के जरिए नारी शक्ति का प्रेरक चित्रण देखने को मिला। कार्यक्रम संयोजक डॉ. श्वेता पाण्डेय ने नारी के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डाला तो सह संयोजक डॉ. अजय गुप्ता ने नारी सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का आधार बताया। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर कपिल कुमार, डॉ. शुभांगी निगम, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. अंकिता शर्मा, डॉ. रानी शर्मा, गोविंद यादव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA