शीतलहर के दृष्टिगत 610 निर्बल व कमजोर व्यक्तियों को वितरित किये गये कम्बल

शीतलहर के दृष्टिगत 610 निर्बल व कमजोर व्यक्तियों को वितरित किये गये कम्बल

सरकार गरीबों के हितार्थ कर रही कार्य: केन्द्रीय राज्यमंत्री
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। डायट स्थित ऑडिटोरियम में निर्बल व कमजोर व्यक्तियों को शीतलहर से बचाव हेतु आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों की सरकार है। प्रधानमंत्री जी ने शपथ लेने के दौरान कहा था कि सरकार गरीबों, महिलाओं, किसानों व युवाओं आदि के उत्थान के लिए कार्य करेगी। केंद्र सरकार गरीबों के हितार्थ कार्य कर रही है और ऐसा पूर्व में कभी नहीं हुआ। इस दौरान 610 निर्बल व कमजोर व्यक्तियों को निशुल्क कंबल का वितरण किया गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि गत 10 सालों में 25 करोड लोगों को गरीबों के रेखा से ऊपर लाया गया है। हर घर जल योजना अंतर्गत 17 करोड़ परिवारों में स्वच्छ हुआ साफ जल पहुंचा जा रहा है। आयुष्मान योजना से रुपए 5 लाख तक का निशुल्क उपचार हेतु 55 करोड लोगों को लाभान्वित किया गया है।
जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न आपदाओं में जनपद में प्रभावित लोगों को 8 करोड़ 26 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में 20 हजार निशुल्क कंबल वितरण का लक्ष्य है जिसमें से 7 हजार वितरित कर दिए गए हैं, शेष पर कार्य जारी है। जनपद में स्थाई व अस्थाई रैन बसेरों का निर्माण कराया गया है। साथ ही जनपद में 400 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता व एमएलसी बागीश पाठक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हितार्थ कार्य कर रही है। विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को दिया गया है जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा हुआ है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA