महाकुम्भ भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा दे भाजपा सरकार: महेश

महाकुम्भ भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा दे भाजपा सरकार: महेश

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए संवाद कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पीडीए यात्रा लेकर जनपद आए सपा के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मंगलवार को हुई पत्रकार वार्ता में प्रदेश सचिव व बुंदेलखंड के पीडीए प्रभारी महेश कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए की राजनीति करती है और उनके हकों की लड़ाई लड़ रही है। यही पीडीए 2027 में सपा को जीत दिलाएगी। इसलिए सपा कार्यकर्ता पीडीए के लोगो के बीच जाकर उन्हें जागरूक कर रहे है। कहा कि मिल्कीपुर का उपचुनाव भी वहां के डीएम-एसपी लड़ रहे है, सपा के वोटरों की मत पर्चियां नही दी जा रही है, किंतु सपा वहां संघर्ष करेगी। प्रदेश सचिव ने महाकुंभ भगदड़ में हुई मौत को लेकर कहा कि भाजपा सरकार भगदड़ में जान गवाने वाले श्रद्धालुओं के आकडे नही दे पा रही है। पत्रकारों को कवरेज से रोका जा रहा है। कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एक-एक श्रद्धालु को कुंभ स्नान कराकर सुरक्षित घर तक भेज सकते है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, जिला महासचिव सत्यनारायण पटेल, उपाध्यक्ष गुलाब खां, उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, वरिष्ठ सपा नेता सूरज पटेल, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सीताराम कश्यप आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA