जौनपुर से बड़ी खबर: इस पार्टी ने प्रत्याशियों में किया बदलाव, पढ़िए पूरी खबर…

जौनपुर से बड़ी खबर: इस पार्टी ने प्रत्याशियों में किया बदलाव, पढ़िए पूरी खबर…

जौनपुर। विकासशील इंसान पार्टी ने जफराबाद विधानसभा से उम्मीदवार बदल दिया। इंद्रजीत निषाद की जगह पार्टी ने धीरज को प्रत्याशी बनाया है। वही मछली शहर और मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा से भी पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं।

जफराबाद विधानसभा में बदला प्रत्याशी

वीआईपी ने जौनपुर की जफराबाद विधानसभा से इंद्रजीत निषाद को उम्मीदवार बनाया था। पार्टी द्वारा जारी की गई नई सूची में इंद्रजीत निषाद की जगह धीरज कुमार बिंद को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वीआईपी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इंद्रजीत निषाद जौनपुर में वीआईपी के जिलाध्यक्ष हैं। जिले में पार्टी की बढ़ती जिम्मेदारी के चलते आलाकमान ने इंद्रजीत निषाद की जगह धीरज कुमार बिंद को प्रत्याशी बनाया है।

मछलीशहर और मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा में उतारे प्रत्याशी

वीआईपी द्वारा जारी की गई सूची में मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर विधानसभा से भी प्रत्याशी उतारे गए हैं। मछलीशहर विधानसभा से पार्टी ने मंजीत कुमार को टिकट दिया है। वहीं मुंगराबादशाहपुर विधानसभा से पार्टी ने मत्तूलाल बिंद को प्रत्याशी घोषित किया है।