जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम हुआ जिसके प्रथम चरण में गुरू-शिष्य परम्परा को बढ़ाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक और विद्यालय के विशिष्ट छात्र को सम्मानित करने का कार्य किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण तथा दीप प्रज्जवलन से किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम गीत गाया गया। अमूल मौर्या ने शिव ताण्डव नृत्य करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सचिव अवधेश गिरी के संचालन में क्रमश: विद्यालय के प्रधानाचार्य और छात्रों को सम्मानित हुआ जहां छात्र ने अपने गुरू को तिलक लगाकर उनका माल्यार्पण किया। गुरुजन एवं छात्र को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रकल्प प्रमुख रंजीत सिंह, कार्यक्रम संयोजक अतुल मिश्र, राजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय, नीरज श्रीवास्तव, नित्यानन्द पाण्डेय, पंकज सिंह, सुनील सिंह, डॉ. राजेश, डॉ. गिरीश, रमेश श्रीवास्तव, राय साहब शर्मा, दया निगम, संदीप चौधरी, प्रमोद सैनी, रविन्द्र गुप्ता, अरविन्द गिरी, ज्योति श्रीवास्तव, सुधा पाण्डेय, मीनू श्रीवास्तव, साधना जायसवाल, अंजू सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हर्षित गुप्ता एवं अतुल जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में प्रकल्प प्रमुख सुजीत यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
——इनसेट——
सबसे पहला धर्म चरित्र निर्माण होना चाहिये: डा. आरएन
संस्थाध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय ने सभी का अभिवादन करते हुये कहा कि संस्था आज विगत 3 वर्षों से निरंतर राष्ट्रीय और सांस्कृतिक चेतना जगाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है जिसमें छात्रों का व्यक्तित्व परिवर्तन एक प्रमुख उद्देश्य है। मुख्य अतिथि पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग डॉ. आरएन त्रिपाठी ने संस्थापक डॉ. संदीप पाण्डेय को ऐसे संगठन का निर्माण करने के लिये बधाई दते हुये कहा कि सबसे पहला धर्म चरित्र निर्माण होना चाहिये। ज्ञान के समान इस धरती पर न कुछ पवित्र है और न ही ज्ञान के समान कुछ कीमती है। विशिष्ट अतिथि डा. पूनम सिंह ने गुरु और छात्र के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना किया।
——इनसेट——
राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में मां दुर्गा सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल प्रथम
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में बच्चों के रचनात्मक विकास हेतु राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता हुई जहां सर्वप्रथम शाखा प्रबंधक जयशंकर सिंह ने प्रतियोगिता के नियम बताया। प्रतियोगिता में मां दुर्गा सीनियर सेकेंड्री स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान डीबीएस इंटर कॉलेज रामदयालगंज तथा तृतीय स्थान महावीर कान्वेंट स्कूल नखास ने जीता। इस संगीतमय प्रतियोगिता का निर्णय काशी से आये आशीष मिश्र (एम्यूज), जौनपुर के संगीतकार सूर्य प्रकाश मिश्र तथा संगीत शिक्षक प्रज्ञा मिश्रा ने किया।
——इनसेट——
प्रतिस्पर्धा व्यक्ति को सदैव अपने आपसे करनी चाहिये: एसपी सिटी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर (आईपीएस) आयुष श्रीवास्तव ने शौर्य के कार्यक्रमों के सराहना किया। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि इस प्रतिस्पर्धा में जो छात्र जीत रहे हैं, उनको शुभकामना। प्रतिस्पर्धा व्यक्ति को सदैव अपने आपसे करनी चाहिए। आप आज जो प्रदर्शन करेंगे, उसकी तुलना में आपका अगला प्रदर्शन और अच्छा होना चाहिये तो आप सही मायने में विजयी माने जायेंगे।
——इनसेट——
प्रतिस्पर्धा में कोई हारता नहीं: बीना पाण्डेय
विशिष्ट अतिथि प्रान्तीय गतिविधि संयोजक संस्कार बीना पाण्डेय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा में कोई हारता नहीं है। या वह जीतता है या सीखता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






