बीडीओ मंगरौरा ने साप्ताहिक बैठक में दिये आवश्यक दिशा निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। खण्ड विकास अधिकारी मंगरौरा सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने खण्ड विकास कार्यालय मंगरौरा में सप्ताहिक बैठक करते हुये प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत चेकर द्वारा सत्यापन कार्य में प्रगति बढाने के लिए सभी चेकर को निर्देशित किया।
साथ ही फैमिली आई०डी० की प्रगति बढाने हेतु सम्बन्धित सचिवों को कड़े निर्देश दिये। गौशाला सम्बन्धित सचिव को गौशाला पर साफ-सफाई एवं पानी आदि की सुविधा को बनाये रखने हेतु निर्देश प्रदान किया गयी। बैठक में सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) एवं सहायक विकास अधिकारी (पं०) सहित अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














