राष्ट्रीय खेल दिवस पर बैडमिण्टन प्रतियोगिता आयोजित

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बैडमिण्टन प्रतियोगिता आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। राष्ट्रीय खेल दिवस के बाबत मंगलवार को बैडमिंटन बालक-बालिका एवं मिक्स डबल की प्रतियोगिता आयोजित हुई जहां जनपद में बालिका वर्ग में 37, बालक वर्ग में 52 व मिक्स डबल्स में 20 खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, मानिकपुर अरविंद मिश्रा, जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय से मनोज पांडेय ने किया। क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार ने जिला पंचायत द्वारा जिम हाल तथा सडक का निर्माण करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। साथ ही केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की खेल नीतियों एवं पुरस्कार के विषय में जानकारी देते हुये कहा कि सरकार खिलाडियों के उत्थान एवं सुविधाओं के लिए सराहनी प्रयास कर रही है। अब खिलाड़ियों का दायित्व है की मिल रही सुविधाओं का लाभ लेकर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। प्रतियोगिता में सिंगल बालिका वर्ग में वसुंधरा प्रथम, शुभ द्वितीय रही। डबल्स बालिका वर्ग में वसुंधरा एवं ऋतंभरा प्रथम, सृष्टि एवं शुभ द्वितीय रहीं। बालक वर्ग सिंगल में प्रथम अमीर तथा द्वितीय अर्श खान रहे। इस अवसर पर श्याम सुंदर, कृष्णा, अंगद सिंह, फिरोज अंसारी, अख्तर हुसैन आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA