दिव्यांगता सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिये राज्यस्तरीय पुरस्कार आवेदन आमंत्रित

दिव्यांगता सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिये राज्यस्तरीय पुरस्कार आवेदन आमंत्रित

तेजस टूडे ब्यरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिला दिव्यांगजन सषक्तीकरण अधिकारी प्रणव पाठक ने बताया कि 3 दिसम्बर को ’विश्व दिव्यांग दिवस’ पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान किये जाने हेतु कतिपय श्रेणियों के अन्तर्गत ’राज्यस्तरीय पुरस्कार’ के आवेदन-पत्र उपलब्ध कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं। राज्यस्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं, दिव्यांगजन व कर्मचारियों आदि से विभिन्न अंकित श्रेणियों में सुसंगत साक्ष्यों व अभिलेखों सहित आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं जिसमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी व स्वनियोजित दिव्यागजन के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्यस्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणा स्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यागजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ बेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वाेत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्याग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी के लिए राज्यस्तरीय पुरस्कार सम्मिलित किए गए हैं।उन्हांेने बताया कि इन श्रेणियों से सम्बन्धित विवरण एवं अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सषक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या 103, विकास भवन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र उपलब्ध कराये जाने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गयी है। उन्होंने कहा कि इसके दृश्टिगत जनपद बदायूँ के इच्छुक आवेदनकर्ता अपना आवेदन पत्र समस्त अभिलेखों सहित 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA