आकस्मिक अवकाश निरस्त करने से आक्रोशित शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

आकस्मिक अवकाश निरस्त करने से आक्रोशित शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के लोचीपुर में तैनात प्रधानाध्यापक सुशील कुमार की आकस्मिक अवकाश कैंसिल किए जाने के कारण वह मोटरसाइकिल से विद्यालय के लिए चल दिए रास्ते में मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये जिससे आक्रोशित शिक्षकों ने बीआरसी पर प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन यह शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है जिसको संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लोचीपुर में तैनात प्रधानाध्यापक सुशील कुमार के बच्ची की तबीयत खराब होने के कारण आकस्मिक छुट्टी लिए आवेदन किए जिससे वह ऑनलाइन आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र देकर मऊ में उपचार के लिए बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाए लेकिन खंड शिक्षा अधिकारी ने उनके आकस्मिक अवकाश को 9.57 पर सुबह कैंसिल कर दिया। इससे घबराकर अपनी मोटरसाइकिल लेकर बच्चे को अस्पताल में छोड़कर विद्यालय के लिए चल दिए। अभी वह उरुआ बाजार के पास पहुंचे ही थे कि मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना जब हैसर बीआरसी क्षेत्र के अंदर तैनात अध्यापकों को मिली तो आक्रोशित हो गये। बीआरसी पर पहुंचकर वह प्रदर्शन करना शुरू कर दिए।
उनका कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और उनका आकस्मिक अवकाश बिना कारण बताएं कैंसिल कर देते हैं। शिक्षक शैलेंद्र कुमार का कहना है कि वह आकस्मिक अवकाश लिए थे। 3 दिन बाद उनके आकस्मिक अवकाश को कैंसिल कर दिया गया जिससे उनका 3 दिन का वेतन भी कट गया। आक्रोशित शिक्षकों का कहना है कि अब संगठन तानाशाही खंड शिक्षा अधिकारी का बर्दाश्त नहीं करेगा। मजबूर होकर आर—पार की लड़ाई लड़ना बाध्यता होगी।
इस संबंध में पूछने के लिए जब खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप पर फोन मिलाया गया तो उनका फोन नहीं उठा। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित प्रताप सिंह का कहना है कि बिना कारण बताये आकस्मिक अवकाश को क्यों कैंसिल किया गया, इसकी जांच की जाएगी जांच में जो भी मामला सही पाया जाएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान ओम प्रकाश यादव, राम करन पासवान, सुशील कुमार ,उमेश मिश्रा, सुनील मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार, अरविंद, राममिलन यादव, राजकुमार शुक्ला, अजीत चौबे सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA