जनपद स्तर के सभी अधिकारी 10 से 12 बजे तक कार्यालय में जरूर बैठें: डीएम

जनपद स्तर के सभी अधिकारी 10 से 12 बजे तक कार्यालय में जरूर बैठें: डीएम

क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारी अपने विभागीय कार्यों का भी करें सत्यापन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आये जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषण करने के निर्देश उपस्थित एसीएम को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 10 से 12-00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर जनता से अवश्य मिलें। जनसुनवाई के दौरान पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित महिलाओं संबंधित शिकायतों का गंभीरता से सुनते हुए उसको निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद के समस्त थानाध्यक्षों को भी निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में महिला उत्पीड़न संबंधित शिकायतों का मौके पर परीक्षण करते हुए निस्तारण किया जाए और छोटी—छोटी शिकायतों का मौके पर जाकर परीक्षण करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। जन समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी घुर सराय से पेयजल संबंधित शिकायत का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे क्षेत्र जहां पेयजल आपूर्ति बाधित है, वहां पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से पेयजल की शिकायतें प्राप्त होने पर उनका निस्तारण संबंधित अधिकारी तत्काल करते हुए शिकायतकर्ता को अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभागीय अधिकारी अपनी परियोजनाओं का भी सत्यापन करना करें और परियोजनाओं को पूर्ण करने की स्थिति का आंकलन करते हुए परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सिंह, एसीएम गोपेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA