प्रशासन ने अस्पतालों पर चलाया अभियान, मचा हड़कम्प

प्रशासन ने अस्पतालों पर चलाया अभियान, मचा हड़कम्प

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

तेजस टूडे ब्यूरो
फ़िरोज़ाबाद। जिले के शिकोहाबाद नगर में जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई अस्पतालों के खिलाफ छापमार कार्रवाई के दौरान नगर में हडकंप मच गया। वही एसडीएम ने दो दिन में अभिलेख न दिखाने पर अभियोग दर्ज कराने की बात भी कही है। हाईवे पर बालाजी मंदिर के सामने स्थित एक अस्पताल पर एसडीएम देवेंद्र सिंह ने मय पुलिस फोर्स के साथ छापमार कार्रवाई की । इस दौरान अधिकारियों को न ‌तो अभिलेख और न ही मानक पूरे मिले। न तो नर्सिंग होम जैसी सुविधा थी और न ही स्टाफ। जिसे सील कर दिया गया।

बच्चों के भविष्य को ग्रहण लगा रही शिक्षक की तानाशाही

वहीं‌ 2 हॉस्पिटलों को भी नोटिस दिया गया है। अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई से नगर के फ़र्ज़ी रूप से खोले गए ट्रॉमा सेंटर हॉस्पिटलों में हडकंप मच गया। एसडीएम ने कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत