मोहनी एकादशी पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा

शोभायात्रा में जमकर थिरके भक्तगण
रूपा गोयल
बांदा। शहर में रविवार को हर माह की भांति इस माह भी बाबा खाटू श्याम सेवा मंडल द्वारा हर माह एकादशी पैदल निशान यात्रा निकाली जाती है। इस बार शुक्ल पक्ष की मोहनी एकादशी विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में भारी संख्या में खाटू श्याम भक्तगण उपस्थित रहे। यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत जलपान की ब्यबस्था भक्तों द्वारा की गयी और यात्रा में खाटू श्याम सेवा मंडल के अध्यक्ष मोंटू गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा लगातार 14वीं यात्रा निकाली गयी। सिर्फ हिंदू समाज एकजुट करने का आवाहन किया गया। उन्होंने आगे बताया कि कल होने लोक लोकतांत्रिक चुनाव में हर व्यक्ति को मतदान अवश्य देना चाहिए और जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगे और हम अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करेंगे। पहले मतदान फिर जलपान। पूरे देश से अपील है मतदान जरूर करें। एक सच्चे नागरिक होने का कर्तव्य निभायें। खाटू श्याम सेवा मंडल के अध्यक्ष मोंटू गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा को एक साल हो गए और सभी श्याम प्रेमी को आभार व्यक्त करता हूं। आप लोगों का बहुत स्नेह प्यार मिला। बाबा सभी भक्तों पर सदैव आशीर्वाद बनाए रखें। इस यात्रा में महिलाएं बच्चे भी शामिल होते हैं जो बड़ी आनंदमय से यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में भक्ति में देखने को मिलता है। यात्रा में खाटू श्याम के पदाधिकारी अध्यक्ष मोंटू गुप्ता, महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, कोषाध्याय जीतू गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, रामभोरी पप्पू भइया, रत्नेश गुप्ता, बड़कू भईया, राजेश जैन, पिंटू गुप्ता, नरेंद्र सोनी, केके गुप्ता, आशु, सविता, पप्पू गुप्ता गुड्डू, विष्णु चौरसिया, हरीशंकर, विनोद, मनोज, शिवा, सुधीर तिवारी, मोहित चौरसिया, रामबहोरी, पप्पू शिवहरे, महिला अध्यक्ष विमला यादव, महामंत्री शैल गुप्ता, रूबी गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, संगीता शिवहरे, उपाध्यक्ष सुमन यादव आदि उपस्थित रहे। तिंदवारी कानपुर से भी भक्त शामिल रहे। जिसमें अमन गुप्ता तिंदवारी, शैलेंद्र गुप्ता, शीतल गुप्ता, कानपुर से राकेश गुप्ता आदि बाबा के दरबार में आये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











