दर्शन—पूजन करके बाइक से घर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

दर्शन—पूजन करके बाइक से घर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। हनुमानगढ़ी से दर्शन पूजन करके अपने पति के साथ मंगलवार सुबह बाइक से घर लौट रही 40 वर्षीय महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे पिपरी टोल प्लाजा भरत कुड के पास हुआ। घटनास्थल पूरा कलंदर थाना क्षेत्र बताया जा रहा है। बताया गया कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बनकट मठिया गांव निवासी राम जियावन गोस्वामी अपनी पत्नी मीना देवी के साथ मंगलवार सुबह बाइक से हनुमानगढ़ी दर्शन करने गए थे। अयोध्या में दर्शन पूजन के बाद घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह भरत कुंड के पिपरी टोल प्लाजा के समीप पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। सड़क पर गिरकर पति-पत्नी घायल हो गये। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक एसके मौर्य ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय मीना देवी की रास्ते में मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मीना देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि राम जियावन 42 वर्ष का उपचार चल रहा है। सड़क हादसे में हुई महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के एक पुत्र और दो पुत्री हैं। सभी अभी नाबालिग हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA