परवान चढ़ी अनोखी प्रेम कहानी, ट्रांसजेंडर ने की लड़की से शादी

परवान चढ़ी अनोखी प्रेम कहानी, ट्रांसजेंडर ने की लड़की से शादी

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

गोरखपुर (पीएमए)। गुलरिहा इलाके की रहने वाली एक युवती से फर्रुखाबाद के रहने वाले ट्रांसजेंडर युवक ने शादी कर ली। अपनी शादी को और पुख्ता करने के लिए उसने लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उधर, इस शादी से नाराज युवती के पिता ने युवक पर बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद गुलरिहा पुलिस ने ट्रांसजेंडर युवक को हिरासत में ले लिया है। गुलरिहा पुलिस का कहना है कि लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा उसी आधार पर अब आगे की कार्रवाई होगी।

अश्लीलता फैलाने वाला विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार

गुलरिहा इलाके की रहने वाली 27 वर्षीय युवती फर्रुखाबाद में रहकर नौकरी करती है। करीब एक साल पूर्व उसकी दोस्ती साथ में काम करने वाले सातनपुर फर्रुखाबाद के रहने वाली 30 वर्षीय एक ट्रांसजेंडर से हुई। ट्रांसजेंडर खुद को लड़की नहीं, बल्कि लड़का मानती थी। उसका कहना है कि उसे शुरू से ही लड़की वाली कोई फिलिंग नहीं थी और वह अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहता है। इस बीच दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी करने का फैसला कर लिया। ट्रांसजेंडर ने दस्तावेजों में अपना बदलवाकर पुरुष का नाम करा लिया और शारीरिक रूप से भी उसने खुद को पुरुष बनाने के लिए लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया भी शुरू करा दी।
मंदिर में शादी कर साथ रहने लगे दोनों ने फर्रुखाबाद के एक मंदिर में शादी की और बाद में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर साथ रहने लगे। इसकी जानकारी जब युवती के घर वालों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। लड़की के पिता का आरोप है कि युवक (ट्रांसजेंडर) ने उसे बहला फुसलाकर बेटी को जबरदस्ती अपने साथ रख लिया। जबकि युवती ने पुलिस के सामने भी दावा किया कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ रहने को तैयार है। अब पुलिस इस मामले में सोमवार को लड़की का 164 का बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

दो पक्षों के विवाद में तड़तड़ाई गोलियां

​जेंडर चेंज कराने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा
ट्रांसजेंडर के मुताबिक उसके घर में सिर्फ उसकी एक छोटी बहन और मां है। सिर पर पिता का साया उठ जाने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर है। लिंग चेंज कराने में करीब 5 से 7 लाख रुपए का खर्च आ रहा है। एक प्राइवेट जॉब के सहारे वह दिन रात मेहनत कर परिवार का भी खर्च चला रहा, साथ ही कुछ पैसे बचाकर लिंग परिवर्तन भी करा रहा है। युवक के मुताबिक इसमें उनके कुछ मित्र और शुभचिंतक भी उनका सहयोग कर रहे हैं।

मिला एनजीओ का साथ
ट्रांसजेंडर को जब गुलरिहा पुलिस फर्रुखाबाद से गोरखपुर लाई तो पहले उसकी मदद को कोई आगे नहीं आया। लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी गालीबंद संस्था के संस्थापक मनीष कुमार को हुई वे अपनी टीम के साथ पहुंच गए। मानवाधिकार और ट्रासजेंडर पर काम करने वाली इस संस्था के लोग युवक की मदद में दिन रात लगे हुए हैं। मनीष का कहना है कि हमारी संस्था तब तक उसके साथ खड़ी रहेगी, जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता।

बोले गुलरिहा इंस्पेक्टर
पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर फर्रुखाबाद के निवासी युवक को हिरासत में लिया गया है। लड़की का 164 के तहत बयान कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। लड़का ट्रांसजेंडर है, या कुछ और? यह कोर्ट तय करेगा।
विनोद अग्निहोत्रि, गुलरिहा इंस्पेक्टर

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent