HomeJaunpurजिले में आया एक शर्मनाक खबर, शराबी पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट...

जिले में आया एक शर्मनाक खबर, शराबी पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की कील, पढ़िए पूरी खबर | #TejasToday

जिले में आया एक शर्मनाक खबर, शराबी पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की कील, पढ़िए पूरी खबर | #TejasToday

रामपुर। जिले में एक शराबी पति की शर्मनाक करतूत सामने आई है जहां नशे में धुत पति ने देर रात अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लोहे की कील डाल दी जिसके बाद पत्नी ने अपने ससुरालियों को इस बारे में बताया, लेकिन किसी ने गौर नहीं किया, दर्द होने के चलते पीड़िता कराहती रही इसके बाद पीड़िता को दर्द की दवा दिला दी गई इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेकर पीड़िता का मेडिकल करवाया है।
वहीं पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल करवाया गया जिसके बाद महिला ने तहरीर देकर पति द्वारा कील लगाने की बात से इनकार किया है। वही पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कर रही है।पीड़िता सरिता की माने तो उसके पति वीरपाल ने देर रात 12:00 बजे उसके प्राइवेट पार्ट में कील डाल दी थी|पीड़िता ने सबसे कहा, लेकिन किसी ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की ससुराल में सास ससुर किसी ने भी कोई सुनवाई नहीं की,
वहीं पीड़िता का आरोप है ससुराल पक्ष के लोग कह रहे थे कि अगर मारना है तो मार दो वही सुबह होने पर अपनी सास और जेठानी की मां को भी पूरी बात बताई लेकिन उन लोगों ने उसकी बात पर कोई गौर नहीं किया और उसे दवा दिलवा दी,रास्ते में वापस आते वक्त पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी श्रीकांत प्रजापति ने बताया थाना मिलक क्षेत्र में एक महिला के द्वारा शिकायत की गई और पुलिस मामले की जांच में यह पाया गया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था जिसमें महिला के द्वारा शिकायत की गई थी उसका मेडिकल कराया गया, बाद में महिला के द्वारा एक तहरीर दी गई जिसमें दोनों के बीच समझौता हो गया था वही पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि कील उसके द्वारा नहीं लगाई गई थी। संपूर्ण प्रकरण में यह पाया गया पति पत्नी के बीच का विवाद है जिसमें पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है।

#news, #camera, #came, #shameful ,#newstead ,#cameraroll ,#photography ,#music, #igmusic, #filmcrew ,#socialsteezelody, #cameramayhem

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Must Read