प्लास्टिक की पेट्रोल भरी बोतल फेंककर लगा दी आग, पचासों हजार का हुआ नुकसान
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। आजमगढ/जौनपुर हाइवे किनारे बरदह थाना क्षेत्र के जीवली ग्राम स्थित कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में रात में अज्ञात लोगों द्वारा भवन के पिछले हिस्से में बने एक्जॉस्ट फैन के रोशन दान से प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल भरकर कक्ष में गिरा दिया जिससे कंप्यूटर समेत कई सामान जल कर राख हो गया।
पीड़ित संचालक को सुबह जानकारी हुई। मौके पर डायल 112 पुलिस ने जांच किया। पीड़ित सूरज मौर्या ने बताया कि 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। बरदह थाना क्षेत्र के जीवली गांव निवासी सूरज मौर्या ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि हाइवे किनारे मंदिर के निकट कंप्यूटर सेंटर में बच्चो को कंप्यूटर सिखाया जाता है। अज्ञात लोगों द्वारा सेंटर के पिछले हिस्से से प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल डालकर नीचे गिरा दिया गया। रोशन दान में माचिस की तीली पड़ी थी। पुलिस कमरे में पड़ा प्लास्टिक का बोतल साथ ले गई। घटना में दो कंप्यूटर दो सीपीयू माउस कीबोर्ड मनीटर समेत कई सामान जल गये जिसमें 50 हजार का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में हल्का सिपाही को जांच के लिए दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













