डीएम ने नगर पालिका उतरौला का किया निरीक्षण

डीएम ने नगर पालिका उतरौला का किया निरीक्षण

विभिन्न पटलों के कार्यों का जायजा लेते हुये विभिन्न रजिस्टरों का की गहन जांच
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
उतरौला (बलरामपुर)। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद उतरौला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पटलों सफाई पटल, निर्माण पटल, लेखा अधिष्ठान पटल, मार्ग प्रकाश पटल, डीजल डिपो, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, जलकल पटल आदि का जायजा लिया एवं विभिन्न रजिस्टरों की गहन जांच की। उन्होंने सफाईकर्मियों की ड्यूटी रजिस्टर मेंटेन किए जाने, निर्माण कार्यों के रजिस्टर के अवलोकन के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में धीरे प्रगति वाले ठेकेदारों को नोटिस दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने मार्ग प्रकाश लाइट रजिस्टर एवं जलकल रजिस्टर मेंटेन न होने एवं स्टॉक रजिस्टर अलग अलग बनाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सभी रजिस्टर को नियमित तौर पर मेंटेन किए जाने एवं बेहतर रख—रखाव का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालय में आने वाले जनता से जुड़े कार्य जैसे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, स्वच्छता के कार्य रोस्टर वाइस ड्यूटी लगाते हुए प्राथमिकता के साथ किए जाने का निर्देश दिया। इस उपरांत डीएम ने नगर पालिका परिषद उतरौला द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य दुखहरणनाथ मंदिर पोखरे के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता की गहन जांच सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी से कराया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए एवं मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत आवास का निरीक्षण किया एवं लाभार्थी संतोष मिश्र एवं परिवारजन से वार्ता की। उन्होंने लाभार्थी को तीसरी किस्त निर्धारित समय के भीतर प्रदान किए जाने का निर्देश दिया। इसके उपरांत डीएम ने नगर पालिका द्वारा निर्मित सड़क का निरीक्षण करते हुये गुणवत्ता जानी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद उतरौला में सहायक कृषि संभागीय प्रसार अधिकारी कार्यालय के निकट ओवर हेड टैंक के निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA