रमजान एवं होली को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीएम—एसपी की अध्यक्षता में हुई बैठक

रमजान एवं होली को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीएम—एसपी की अध्यक्षता में हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में रमजान एवं होली पर्व को सकुशल, हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी विभागीय अधिकारी, प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों, व्यापार संगठन, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को त्योहार से संबंधित सभी तैयारियों को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आकस्मिकता की स्थिति में मंडलीय/जिला चिकित्सालय एवं सभी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने एंबुलेंस को चिन्हित स्थानों पर अलर्ट मोड में तैयार रहने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि सभी चिकित्सक/कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। चिकित्सालय में आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक दवाओं/उपकरणों की उपलब्धता शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को सभी नगर पालिका/नगर पंचायत में व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये। शहरी क्षेत्र में विशेष कर मंदिरों/मस्जिदों के आस—पास सफाई एवं चूना आदि का छिड़काव सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिदों के आसपास प्रतिबंधित पशुओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके लिए संबंधित पशुपालकों को नोटिस जारी कर अवगत करा दिया जाय।
उन्होंने कहा कि होलिका दहन स्थलों पर विद्युत तारों एवं जर्जर पोलों को दुरुस्त करना सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग को सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को त्यौहार के दृष्टिगत लगातार मिठाई की दुकानों की सैंपलिंग एवं टेस्टिंग कराने के निर्देश दिये। नकली/मिलावटी मिठाइयां किसी भी दशा में बाजार में बिकने न पाए। मिष्ठान एवं खाद्य पदार्थों की चेकिंग हेतु विभागीय टीम गठित करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायें। जिला आबकारी अधिकारी को नकली शराब की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी दुकानों की चेकिंग सुनिश्चित की जाए। एसडीएम/एसएचओ एवं आबकारी निरीक्षकों की संयुक्त टीम द्वारा शराब की दुकानों की रप्रापर जांच सुनिश्चित कराई जाय। निर्धारित समयावधि के पश्चात शराब की बिक्री किसी भी दशा में न हो।
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम एवं एसएचओ को पीस कमेटी की बैठक सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। पीस कमेटी की बैठक में जो समस्याएं उठाई जाए, उसका प्रॉपर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन, पुलिस विभाग एवं आमजन के सहयोग से आगामी त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं हर्षाेल्लास पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाए। किसी भी दशा में किसी भी व्यक्ति के साथ जोर जबरदस्ती से रंगों को न लगाया जाए। जहां तक संभव हो, सभी लोगों को ऑर्गेनिक रंगों के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाए। ऑर्गेनिक रंगों के प्रयोग से पर्यावरण की भी सुरक्षा होती है तथा किसी को नुकसान भी नहीं होता है। सभी एसडीएम/एसएचओ होलिका दहन स्थानों की कमेटी गठित करें।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने कहा कि सभी एसएचओ होलिका दहन स्थलों का स्वयं निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। होलिका दहन आयोजन के लिए गठित कमेटी से आवेदन पत्र अवश्य प्राप्त करें। ग्राम प्रधान एवं चौकीदारों के साथ भी बैठक करें। होलिका दहन स्थलों की सूची प्रत्येक थाने पर अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने सभी डीजे संचालकों को निर्धारित डेसीबल में ध्वनि करने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि मंदिर/मस्जिद/सार्वजनिक स्थलों पर ध्वनि का प्रसारण कैंपस के बाहर न हो। यदि किसी द्वारा निर्धारित मानक को पूरा नहीं किया जाता है तो शांति भंग में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कानून व्यवस्था पर किसी भी प्रकार का प्रश्न चिह्न नहीं लगना चाहिए। गंभीरता से रमजान/होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण, आपसी भाईचारे एवं गंगा जमुनी तहजीब के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, समस्त एसडीएम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अशोक कुमार, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, समस्त एसएचओ, सभी विभागीय अधिकारी एवं नागरिक/व्यापार संगठन के सम्भ्रान्त नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में व्यापार संगठन एवं नागरिक संगठन के सुझावों को सुनाते हुये संबंधित को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA