मदीना के लिये जायरीनों का दूसरा जत्था रवाना

मदीना के लिये जायरीनों का दूसरा जत्था रवाना

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। जनपद के पहले जत्थे में 27 हज यात्रियों की 15 मई को रवानगी हो चुकी है, 13 हाजियों के दूसरे जत्थे सहित मुस्लिम पर्सनल लॉ आफ़ इंडिया के मेंबर, भाजपा नेता आरिफ खान मदीना शरीफ के लिए रवाना हुए। प्रदेश में हज यात्रा में कुल 18010 यात्री चयनित है, लखनऊ से हज यात्रा की गुरुवार 9 मई को शुरू हुई और यात्रा का सिलसिला 24 मई तक चलेगा, सरोजिनी नगर लखनऊ स्थित मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस पर हज यात्री परिवार जनों के साथ पहुंचना जारी है। हज यात्री कानपुर रोड स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे अमौसी से रवाना हो रहें हैं। जनपद बाँदा के 13 हज यात्री आरिफ खांन, अब्दुल रज्जाक, मारिया खातून, मलिक अहमद, नफीस अहमद, रुखसाना बेगम, आरिफ हसन, मोण्तारिक, हाशमी बेगम, मुबारक अली, फात्मा बेगम, मोऽशारिक इस्लाम, महजबीन फात्मा सहित 19 मई की उड़ान 285 हज यात्रियों को लेकर सऊदी अरब के मदीना एयरपोर्ट रवाना होगी, मुस्लिम पर्सनल लॉ ऑफ़ इंडिया के मेंबर/भाजपा नेता आरिफ खान को लखनऊ भेजने के लिए हाजी फसीउल्ला खान, राजदा खातून, बुशरा फातिमा, अरमां खान, पूर्व एओ सईद अहमद, हाजी लियाकत अली, सपा नेता इमरान अली राजू, हाजी रसीद रोमा मुंबई, पैरा मेडिकल कालेज चेयरमैन मकबूल अली खान, डा. जरीना खातून सहित बड़ी संख्या मे हिन्दू मुस्लिम अज़ीज़ अकारिब हज़ हाउस, लखनऊ के लिए साथ में रवाना हुऐ और शहर काज़ी अकील मियां, जामा मस्जिद पेश इमाम मौलाना अमीनुद्दीन, ब्यूरो चीफ अमर उजाला रहे अब्दुल रशीद सिद्दीकी हमज़ा भाई, मुफ्ती सफीकुद्दीन, हाजी शब्बीर बबलू, हस्सान मसूदी, फैयाज आतिशबाज, रशीदा आतिशबाज, हमीद आतिशबाज, हाजी रमजान, अरशद खान, चित्रकूट से पुलिस अधिकारी इसरार हुसैन खान, अनवर जहां, हाजी अजीज उस समद, हाजी सहीरूद्दीन सबादा, राज किशोर शुक्ला प्रधानाचार्य, डा. फैज नियाजी, अरशद निजामी, जावेद खान, फैजान वारसी, ईशान वारसी, लकी रजा, महबूब इलाही, डा.अरमान उल हक, जीशान उल हक, डाण्वहीद उल्ला खान सहित भारी संख्या में हिंदू मुस्लिमों भाइयों का उनके आवास पर मुबारकबाद देने वालों का ताँता लगा रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA