हर्षाेल्लासपूर्वक के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

हर्षाेल्लासपूर्वक के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

डीएम ने ध्वजारोहण करके परेड की ली सलामी
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। गणतन्त्र दिवस जनपद में गरिमापूर्ण ढंग से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ जहॉ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मोनिका रानी ने ध्वजारोहण किया तथा पुलिस परेड की सलामी लिया जबकि पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने कर्तव्यनिष्ठा का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए शपथ भी दिलायी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष/एमएलसी पदमसेन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद सहित पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि डीएम मोनिका रानी द्वारा पुलिस परेड में शामिल बटालियन्स का निरीक्षण किया गया तथा परेड की सलामी ली गयी। पुलिस परेड का संचालन प्रथम कमाण्डर क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा हीरा लाल कनौजिया, द्वितीय कमाण्ड प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह व तृतीय कमाण्डर उ.नि.स.पु. शम्भूशरण यादव ने किया। परेड में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, स्वाट टीम, साइबर हेल्प लाइन 1930, दंगा नियंत्रण दस्ता, आपात सेवाए 112, 1090 वूमेन हेल्प लाइन, पुलिस रेडियो मेल एवं पोलनेट, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, अभियोजन शाखा, सिविल पुलिस, ए.ई.आर. व सी.ई.आर., महिला टोली, एस.एस.बी. टोली, एन.सी.सी., पी.आर.डी. व वन विभाग की टोलियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में 76वें गणतंत्र दिवस पर परेड सलामी के पश्चात् पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह को पुलिस महानिदेशक द्वारा सम्मानित होने पर बधाई दी। साथ ही कहा कि कुछ त्योहार ऐसे होते हैं जिसे राष्ट्रीय पर्व कहा जाता है और जिसमें हमारे देश भक्ति की भावना जागृत होती है जहां हम अपने व्यक्तिगत स्वार्थ एवं अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं को छोड़ते हुए राष्ट्र प्रेम के प्रति समर्पित होते हुए पूरे राष्ट्र के विकास के लिए योगदान देते हैं और आज हमारी देशभक्ति के प्रति हर एक व्यक्ति के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान है।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा लगातार समावेशन हो या आधारभूत संरचना का विकास हो निरंतर इस प्रकार के दिशा निर्देश हम सब लोगों को मिलते रहते हैं लेकिन विकास तभी संभव हो पाता है जब कानून और शांति व्यवस्था बनी रहे और कानून शांति व्यवस्था को बनाने में पुलिस प्रशासन का अमिट योगदान है जहां प्रशासन को और पुलिस को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ता है। इन कार्यों में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में बहराइच की एक लड़की जो अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में आगे लंदन तक जाकर अवार्ड लेकर आई। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। जनपद की स्वयं सहायता समूह के बारे में प्रधानमंत्री जी ने अपने मुख से मन की बात में उसका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हम लखपति दीदी बनाने का काम करते हैं। हम लोगों की सुरक्षा के लिए हर मौसम में बॉर्डर पर तैनात सभी जवानों को नमन करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई देती हूं। जनपद के कृषक डॉ. जय सिंह को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर सम्मानित किये जाने पर बधाई भी देते हुये कहा कि कृषि क्षेत्र में जनपद की एक अलग पहचान बन रही है।
उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर और संविधान को गठित करने में अपना योगदान देने वाले सभी महानभावों को याद करते हुए कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकारों को संरक्षित करने तथा कठिन परिस्थितियों में मार्ग दर्शन प्राप्त होता है। पुलिस विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने हेतु जगह जगह पर सीसीटीवी के द्वारा निगरानी, महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाएं हैं उनको प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर रही है। मिशन शक्ति के अंतर्गत नए-नए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ी संख्या में अपराधियों को सजा दिलाई गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA