श्रावस्ती में हर्षोउल्लास से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

श्रावस्ती में हर्षोउल्लास से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

कलेक्ट्रेट एवं पुलिस लाइन में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
तेजस टूडे ब्यूरो
एम अहमद
श्रावस्ती। जिले में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया जहां जिले के सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों एंव शैक्षिणक संस्थाओं में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, संविधान में उल्लिखित संकल्प स्मरण, देशगान के साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली व देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने अपने पूरे परिवार के साथ ध्वजारोहण कर गार्ड की सलामी ली। तत्पश्चात् कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान ही जिलाधिकारी ने साईकिल रेस पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान मनोज यादव, द्वितीय स्थान अमरजीत यादव, तृतीय स्थान सुफियान अली, चतुर्थ स्थान अंकुर यादव, 5वां स्थान इरशाद अली, छठां स्थान श्रवण मौया तथा बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अंशू मौर्या, द्वितीय स्थान नैना देवी, तृतीय स्थान संजना देवी, चतुर्थ स्थान हिमांशी, पंचम स्थान शिवांगी व छठें स्थान पर रही कुमकुम को जिलाधिकारी ने टैªक शूट देकर सम्मानित किया। जिले में गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन भिनगा में सम्पन्न हुआ।
ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, गार्ड की सलामी संविधान में उल्लिखित संकल्प स्मरण करने के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अजय द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरान्त पुलिस परेड का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं आम जनमानस को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज हमारा देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सबसे पहले मैं देश के उन सभी महान नेताओं, स्वतन्त्रता सेनानियों एवं संविधान निर्माताओं को शत-शत नमन करता हूँ और श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ जिनके अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज हम सबको यह दिन देखने का अवसर मिला है। इस दिन के लिए हमारे महापुरूषों ने अपना सर्वस्व न्यौछावार कर दिया गया। यह दिवस हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि हमारा संविधान हमारी पहचान है और हम सभी को अपने संविधान पर गर्व होना चाहिए। गणतंत्र का अर्थ ही है देश में रहने वाले लोगों की बनायी व्यवस्था। हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जो लगभग 140 करोड़ लोगों अर्थात गणतंत्र का प्रतिनिधित्व करता है। देश की आजादी के बाद से ही एक सर्वस्वीकार्य संविधान का निर्माण बहुत चुनौतीपूर्ण कार्य था जिसे हमारे संविधान निर्माताओं ने स्वीकार्य किया। 26 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने इस परंपरा की शुरुआत की और पूर्ण स्वराज्य की घोषणा की थी। तब से लेकर आज तक इस संविधान के आधार पर देश की व्यवस्था संचालित है और देश लगातार प्रगति के क्षेत्र मे आगे बढ़ रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने गणमान्य नागरिकों, पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ आमजन को संविधान एवं मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं छात्र/छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। गणतंत्र दिवस पर एस0एस0बी0 के स्वान दस्ते ने करतब दिखाकर कर लोगों को अपने कर्तव्य के प्रति वफादारी का परिचय भी दिया।गणतंत्र दिवस में थारू कलाकारों द्वारा थारू पराम्परा लोकनृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जन सैलाब का मन मोह लिया। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया।
पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुरस्कार स्वरूप नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर ही जिलाधिकारी ने जिले को बेहतर ढंग से विकसित/संचालन के लिए/कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले परेड कमाण्डरों व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को जिलाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश राम मिलन सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, एस0एस0बी0 कमाण्डेंट अमरेन्द्र वरूण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र वर्मा, उपजिलाधिकारी क्रमशः पीयूष जायसवाल, संजय कुमार, पीयूष कुमार सहित तमाम विभागों के जिलास्तरीय अधिकारीगण, थाना प्रभारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, अध्यापक/अध्यापिकाएं, स्कूली बच्चों के साथ जन समुदाय उपस्थित रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA