निःशुल्क नेत्र शिविर में 62 लोगों ने करायी जांच

निःशुल्क नेत्र शिविर में 62 लोगों ने करायी जांच

अनूप सिंह
महोबा। विकास खंड मुस्करा के ग्राम बांधुर बुजुर्ग में बुन्देलखण्ड उत्थान संस्था एवं अनुरागिनी संस्था के तत्वावधान में जन्माष्ठमी पर्व पर आयोजित द्वितीय निःशुल्क नेत्र शिविर में आधा सैकड़ा से अधिक की संख्या में गांव क्षेत्र से आये नेत्र के रोगियों ने आंखों का परीक्षण कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथ बुन्देलखण्ड उत्थान संस्थाध्यक्ष रेखा सेंगर एवं कुलदीप सिंह गौर व संस्थापक डॉ0 रोहित सिंह राजावत ने किया। संस्थाध्यक्ष मुख्य अतिथि रेखा सेंगर ने डा. रोहित सिंह के प्रयासों एवं सद्गुरु सेवा ट्रस्ट जानकीकुंड द्वारा किये जाने वाले कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जन्माष्ठमी के पर्व पर किसी की आंखों में रोशनी आ सके, इससे बड़ा कार्य और कुछ नहीं। कार्यक्रम संयोजक डॉ0 रोहित सिंह राजावत ने बताया कि संस्था द्वारा यह दूसरा निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित हुआ जिसमें 62 से अधिक लोगों ने परीक्षण कराया जिसमें डॉ नरेंद्र शुक्ला की टीम ने नेत्र परीक्षण उपरांत लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन हेतु जानकी कुंड ले जाया गया। बाकी रोगियों को परीक्षण उपरांत आवश्यकतानुसार ड्रॉप एवं चश्मा वितरित किया गया। डॉ रोहित राजावत के अनुसार बुन्देलखण्ड को मोतियाबिंद मुक्त बनाने जाने के इस आयोजन का संकल्प लिया कि यह शिविर प्रत्येक माह की 7 तारीख को निःशुल्क आयोजित होगा। इस मौके पर सहयोगी सचिन, अजय कुमार, प्रधान प्रतिनिधि तौफीक सहित दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला