372 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

372 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

मोतीपुर के आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों में एएनसी क्लिनिक का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने और गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान के उद्देश्य से गुरुवार को सीएचसी मोतीपुर के अंतर्गत आने वाले 38 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों/उप स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) क्लिनिक का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस क्लिनिक में 372 गर्भवती की स्वास्थ्य जांच की गई।जांच के दौरान गर्भवती का वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और यूरिन प्रोटीन की जांच की गई। साथ ही टीडी का टीका लगाया गया तथा गर्भस्थ शिशु की स्थिति, विकास और हृदयगति की भी जांच की गई। महिलाओं को आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियां भी दी गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार ने बताया कि अब ज़्यादातर उप स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन गए हैं, जहां सीएचओ तैनात हैं और टेली कंसल्टेशन की सुविधा भी है। इससे जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह दिलाना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि ये केंद्र गांव के पास ही होते हैं, जिससे महिलाओं को जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। इससे नियमित जांच और भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे उप स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य मंदिर में तब्दील रहे हैं, वैसे-वैसे स्वास्थ्य सेवाएं भी लोगों के जीवन का सहज हिस्सा बन रही हैं। डॉ. थानेदार ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान चिकित्सकीय जटिलताएं जैसे– उच्च रक्तचाप, एनीमिया, मधुमेह, बार-बार गर्भपात का इतिहास, उम्र 35 वर्ष से अधिक या 18 वर्ष से कम होना, पिछले प्रसव ऑपरेशन से होना, उच्च जोखिम गर्भावस्था के अंतर्गत आता है। ऐसे मामलों में अतिरिक्त निगरानी और विशेषज्ञ परामर्श आवश्यक होता है। बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि एएनसी क्लिनिक पर गर्भवती को संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु की देखभाल, स्तनपान, टीकाकरण, प्रसव पूर्व एवं पश्चात सावधानियों और परिवार नियोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी परामर्श दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। एएनसी क्लिनिक गर्भवती महिलाओं को समय से देखभाल देने और मातृ मृत्यु दर घटाने की दिशा में अहम कदम है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA