डीजे रोकने पर पुलिस टीम पर हमला करने वाले 13 लोग गिरफ्तार

डीजे रोकने पर पुलिस टीम पर हमला करने वाले 13 लोग गिरफ्तार

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में भरतकूप पुलिस टीम द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने वाले 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष भरतकूप प्रवीण सिंह ने बताया कि बीती 7-8 जून की रात्रि में थाना भरतकूप अन्तर्गत ग्राम रौली कल्याणपुर में 12 बजे के बाद डीजे बजाने की शिकायत पर डीजे बजाने से रोकने पर रौली कल्यणपुर के ग्रामवासियों एवं उनके रिश्तेदारों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस सम्बन्ध में थाना भरतकूप में आरोपियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। भरतकूप पुलिस ने मुकदमे के नामजद मनोज कुमार, नीरज, रोहित निवासीगण मनकी पुरवा, सर्वेश निवासी महोखर बाईपास थाना जमालपुर, राजरानी निवासी मनीपुर थाना गिरवां जनपद बाँदा, पान कुमारी निवासी लुहिया, इन्दू प्रसाद, सुशील, नीलम, सुल्ता, सन्तोषी, साधन निवासीगण रौली कल्याणपुर व महेश निवासी ल्यौझा थाना भरतकूप को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक रामकुमार, आरक्षी विजय, अखिलेश तोमर, शिवम मिश्रा, नरेन्द्र सिंह, विवेक सिंह, महिला आरक्षी दीपिका, शिखा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA