सड़क दुर्घटना में युवक की हुई दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

सड़क दुर्घटना में युवक की हुई दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत से कोहराम मच गया। बता दें कि बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कैर गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र हनोमान 21 वर्ष व रंजीत कुमार पुत्र राजेश जायसवाल सोमवार सुबह हैदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर औशानेश्वर महादेव के दर्शन के लिए गए थे। दोनों युवक एक ही बाइक से दर्शन करने के बाद वापस आ रहे थे तभी कोतवाली क्षेत्र के रामगांव के निकट डीपीआर पब्लिक स्कूल के सामने ट्रक से टकरा गये। बाइक सवार सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरे युवक रंजीत कुमार के सिर पर गहरी चोटें आईं। घटना के बाद आस पास मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। चिकित्सक ने बताया कि सुनील कुमार को मृत अवस्था में लाया गया था। दूसरे युवक के सिर पर गहरी चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया स्थानीय पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि घटना में घायल एक युवक को जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक सुनील के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA