ग्राम सचिवालय जगापट्टी में प्रधान के नेतृत्व में हुआ योगा

ग्राम सचिवालय जगापट्टी में प्रधान के नेतृत्व में हुआ योगा

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/घनश्याम सिंह
रामेश्वर, वाराणसी। क्षेत्र पंचायत सेवापुरी के ग्राम सचिवालय (पंचायत भवन) जगापट्टी के प्रांगण में शनिवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में योगाचार्य राहुल त्रिपाठी व मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव के सानिध्य में सुबह 6 बजे युवाओं ने योग का उच्चारण, आलोम, विलोम, कपालभाति, वाहनी सहित अन्य योगा करके स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। रामेश्वर बाजार में संजय गुप्ता की 12 वर्षीय पुत्री पीहू ने योग कर लोगों को योगा करने के लिये प्रेरित किया। सा क्षेत्र में भी योग दिवस की धूम देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संपूर्ण स्नेह फाउंडेशन वाराणसी के आशुतोष मिश्रा, योगाचार्य अनिल यादव, शिवम, आशीष, धर्मेन्द्र, शशि कुमार के नेतृत्व में योग दिवस पर योग से बीमारियों के दूर होने के गुर सिखलाये गये। नि:युद्ध मार्शल आर्टस एकेडमी के द्वारा अलउदीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर योगाचार्य आशीष पाल द्वारा योगा कराया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी श्याम नारायण, ग्राम प्रधान घनश्याम यादव, गिरजा माली, बबलू राम, विनोद टेलर, धन्यजय गोस्वामी, करिया सरोज, मदन गोड, विनोद माली, अभिषेक मिश्रा, विनोद मौर्या, गणेश, दीपक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA