योग क्रिया से जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है: पंकज कुमार
तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। योग क्रिया से जीवन मे आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। उक्त बातें खण्ड शिक्षाधिकारी पंकज कुमार ने प्राथमिक विद्यालय डिहवा हरहुआ के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए’ आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया।
योग प्रशिक्षक सत्य प्रकाश तिवारी (विश्व कुटुंब परिवार), पंकज कुमार (खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ), विनोद मिश्रा (खंड शिक्षा अधिकारी पिंडरा), कन्हैया लाल यादव (ग्राम प्रधान) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अरुण पाठक, अविनाश, उमाकांत, सतीश, विजय सविता एवं विद्यालय से विनोद सिंह, साधना, मधुबाला, मनोरमा, अजीता नीतू एवं ग्रामवासी शामिल रहे। मंच संचालन का संजय द्विवेदी ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









