यारियां ग्रुप ने चित्रांग एवं टैक फेस्ट के माध्यम से छात्रों को कराया गया रोजगार दिग्दर्शन
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के पूर्व छात्रों के यारियां ग्रुप ने चित्रांग और टेक फेस्ट के माध्यम से ग्रामोदय के छात्रों को रोजगार दिग्दर्शन कराया। कार्यक्रम का प्रायोजन पूर्व छात्र आनंद गुप्ता की कंपनी श्रद्धा-आनंद इन्वेस्टमेंट सॉल्युशंस ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मितेश चिपा, राकेश रावत व संजय सोनी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना कर की गई। यारियां 2024 कार्यक्रम में संपन्न तकनीकी उत्सव कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा ने पूर्व छात्रों का ग्रामोदय से निरंतर लगाव और जुड़ाव बताया। पूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय में अध्ययन कर रहे अपने छोटे भाइयों—बहनों को कैरियर के विभिन्न आयामों के बारे में बताया।
पूर्व छात्रों ने अपना अनुभव साझा करते हुए विभिन्न विषयों जैसे उच्च शिक्षा, कंप्यूटर भाषा, उद्यमशीलता आदि में आगे का मार्गदर्शन दिया। इस दौरान सीवी लेखन प्रतियोगिता के पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र का वितरण हुआ। कार्यक्रम में एक पैनल चर्चा हुई जिसमें ग्रामोदय विश्वविद्यालय में होने वाली इंजीनियरिंग की पढाई में कौशल विकास, ग्राम विकास और मानवीय मूल्यों को महत्व देने पर जोर दिया गया। इसके बाद अतिन निगम के पुराने बॉलीवुड के गानों को नए अंदाज में दर्शाते हुए अंदाज अपना अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें दीपक सूर्यवंशी, अमित गोयल, दिशा रॉय, निशी सिंह, श्वेता श्रीवास्तव, रचना सिंह, शिखा सक्सेना, सुबोध त्रिपाठी, राकेश रावत, आशीष भरतकर, विवेक दीक्षित भी शामिल रहे। पूर्व छात्रा निशी सिंह ने सनातन की विशिष्टता और अस्तित्व की कहानी की झलक दिखाने वाले फैशन शो धर्मों रक्षति रक्षितः की प्रस्तुति की।
जगत निवास तिवारी, राजेश मिश्रा, देवेंद्र सिंह दांगी, मनोज पाण्डेय, अनुराग तिवारी, सुबोध त्रिपाठी, सौरभ सिंह, इंद्रेश प्रताप सिंह, रोहित कुमार, हिमांशु त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, सुनील जायसवाल, रंजीत बिहारी सिंह, अभिषेक भार्गव, विवेक दीक्षित, अमित गौर, आतीन निगम, अमित गोयल, आशीष भरतकर शामिल रहे। इसके बाद राजेश श्रीवास्तव ने अपने साथी दीपक सूर्यवंशी एवं रंजीत बिहारी सिंह के साथ मिलकर डांस प्रोग्राम हिन्द का सितारा की प्रस्तुति की। साथ ही जगत निवास तिवारी ने मुशायरा का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें सुधीर शिवालय, दीपक सूर्यवंशी, राहुल फुलकारी, रंजीत बिहारी सिंह शामिल रहे। अभिषेक भार्गव ने अपने सहभागियों मितेश छिपा, अमित गौर, राकेश सिंह रावत के साथ बॉलीवुड एवं हॉलीवुड गाने का एक खास मिक्स प्रस्तुत किया। अतिन निगम ने वह 4 साल की प्रस्तुति कर सभी के भीतर 25 साल पहले के छात्र को पुनः जीवंत कर दिया। पूर्व छात्र—छात्राओं ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए करोके में सुरीले गाने गाये।
इस अवसर पर कुलगुरू प्रो भरत मिश्रा, अधिष्ठाता आंजनेय पाण्डेय, इं. केपी मिश्रा, इं. राजेश सिन्हा, श्वेता श्रीवास्तव, मनीष जायसवाल, मनोज मिश्रा, सुनील जायसवाल, राजेश मिश्रा, सलिल गुप्ता, अमित गोयल, अनुराग तिवारी, देवेन्द्र दांगी, अरुण शर्मा, राहुल फुलकारी, शिखा सक्सेना, ऋतु राज जैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






