ऋषियन के पुजारी ने लगायी सुरक्षा की गुहार
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बरहा कोटरा गांव के निवासी इंद्रेश त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा कि बीते मंगलवार की शाम वह ऋषियन स्थान में आरती करके घर वापस लौट रहा था।
इस दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे कुछ बदमाशों ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। इस पर वह मौके से जान बचाकर भाग आया और इलाकाई पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और बाकी लोग फरार हो गए। इसके बाद से आरोपी पक्ष के लोग उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहे है। इसके चलते उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना करने का काम भी बंद कर दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






