अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, मासूम घायल

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, मासूम घायल

विवेक राय
चोलापुर, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के उदयपुर चंदापुर चौकी के अंतर्गत ग्राम सभा पहाड़पुर चोलापुर निवासी प्रभावती देवी पत्नी स्वर्गीय प्रकाश राजभर अपनी पुत्री साधना देवी उम्र 28 वर्ष और उसकी बच्ची डेढ़ वर्ष को लेकर सड़क पार कर रही थी कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई, साधना की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभावती देवी अपनी पुत्री साधना देवी अपनी बेटी को लेकर गोपपुर अपने बीमार पिता को देखने आयी थी। आज चमरहा बाजार में लगभग 1 बजे के सड़क पार कर आजमगढ़ मार्ग की ओर दानगंज जाना चाहती थी कि इसी बीच किसी गाड़ी से साधना देवी उम्र 28 वर्ष का दुर्घटना होने के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना चौकी इंचार्ज चंदापुर विपिन पाण्डेय को दी गई।

सूचना मिलते ही तत्काल चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। वहां पर छोटे बच्चे की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसको कबीरचौरा को रेफर कर दिया। इस बीच पुलिस ने परिवार वालों को भी सूचना दे दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला