गुमटी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

गुमटी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

निलेश त्रिपाठी
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कछवा रोड स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया के निकट एक गुमटी का ताला तोड़कर हजारों रुपए कीमत का समान अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया।

जानकारी के अनुसार हर रोज की तरह सोमवार की शाम को दुकानदार विनोद मौर्य कछवा रोड स्थित अपनी चाय पान की दुकान/गुमटी बंद करके घर को चला गया। उसी रात अज्ञात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर अंदर रखें पान मसाला, सिगरेट, बोतल का पैक पानी, कोल्ड ड्रिंक आदि सामानों सहित खुदरे सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार अगली सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देख वह आश्चर्यचकित रह गया। चोरी गए सामानों की कीमत हजारों में बताई गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला