शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर सहित 15 हजार रूपये बरामद
मुकेश तिवारी
झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम बघौरा में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बबीना पुलिस ने 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से तलाशी के दौरान 6 लाख रुपये कीमत के जेवरात और हजारों रुपए की नगदी बरामद हुआ है। बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
पकड़े गए बदमाश पहले रेकी करते, इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। बबीना थाना अंतर्गत ग्राम बघौरा में रहने वाले कपिल के घर बदमाश ने घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर नगदी और जेवरातों की चोरी की है। वहीं गांव के कल्याण सिंह के घर में बदमाश ने धावा बोलकर घर से भी नकदी व जेवरात चोरी की पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी जिसमें सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
चोरों के पास से पुलिस ने 6 लाख रुपए कीमत के जेवरात और 15 हजार रुपए की नकदी व स्कोर्पियो कार बरामद की है। बदमाशों को पकड़कर थाने लाया गया जहां उनसे पूछताछ की गई। बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम गुलाब और पुष्पेंद्र निवासी ललितपुर बताया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












