स्मार्टफोन को विकास के साथ रोजगार के क्षेत्र में गति देने का करें प्रयास: गीता यादव

स्मार्टफोन को विकास के साथ रोजगार के क्षेत्र में गति देने का करें प्रयास: गीता यादव

छात्राएं अपने भविष्य को लेकर रहती हैं सतर्क: संरक्षक
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। मां चनरमी देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय तमरुआ कौड़िया विद्यालय प्रांगण में जब छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित करने का प्रोग्राम चल रहा था, उस समय छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान बहुत कुछ कह रही थी। यही कारण है किमुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री शिवाजी डिग्री कॉलेज तेरहीं के पूर्व प्राचार्य डा. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि समय के साथ हमारी व्यवस्था भी बदलती रहती है और हम उसी के अनुरूप समाज में कुछ नया कर गुजरने की सोचते रहते हैं। यही कारण है कि जब सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की जोरदार अपील कर रही है। ऐसे में बिना स्मार्टफोन के उनके आगे बढ़ने के बारे में हम किसी भी तरह की कल्पना भी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार परिवर्तन होते जा रहे हैं और यही विकास की बुलंदी पर ले जाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। विद्यालय की प्रबंधक गीता यादव ने छात्राओं से कहा कि विद्यालय में जब किसी भी तरह की व्यवस्था छात्राओं के प्रति समर्पित होती है तो उनको खुद ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी बेटियों के लिए व्यवस्था दी है और इससे हमको खुद सुकून मिलता है। अबकी बार विद्यालय में 148 स्मार्टफोन वितरित कर काफी सुकून मिल रहा है। यही कारण है कि शिक्षा क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के पश्चात छात्राओं को उड़ान भरने के लिए मजबूत पर की जरूरत होती है जो आज सरकार उनको किसी न किसी माध्यम से उपलब्ध करवा रही है। श्रीमती यादव ने कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि छात्रों के भविष्य को लेकर ऐसे ही कुछ नए काम किए जाते रहें हैं जिससे उनका मनोबल हमेशा ऊंचा रहे जिससे उनके शिक्षा क्षेत्र में, संस्कार में और विकास के स्तर में लगातार वृद्धि हो। जब सरकार छात्राओं के प्रति सकारात्मक सोच रख रही है तो हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि इनको इतनी व्यवस्था उपलब्ध कर दी जाय जिससे आसमान की बुलंदियों पर उड़ान भर सके। महाविद्यालय के संरक्षक रविंद्र यादव ने कहा कि समाज में विकास को गति देने में आज की छात्राएं हमेशा सतर्क रहती हैं, इसीलिए उनके विकास को लेकर राज्य सरकार से लेकर जिम्मेदार लोग समय-समय पर कुछ न कुछ सुविधा देने के लिए समर्पित भी रहते हैं। इस अवसर पर शिक्षकों में अर्जुन यादव, सुंदरीका यादव, निशा मिश्रा, अंकुर गौड़, निहारिका मिश्रा के साथ विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA