पहलगाम हमले में मारे गये लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

पहलगाम हमले में मारे गये लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय क्षेत्र के बाबा बरखंडी नाथ के स्थान पर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के द्वारा सोमवार को पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष एवं बाबा बरखंडी नाथ महन्त सुनील पुरी महाराज जी ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किए इस घिनौने कृत्य से भारत का हर नागरिक आक्रोशित है। दुनियाभर में आतंकवाद के खिलाफ अब आवाज उठने लगी है। राहुल सिंह कर्नलगंज नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि धर्म के नाम पर आतंकवाद को बढ़ावा देना यह न्याय संगत नहीं है। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांग किया है की ऐसी घटनाएं देश में दोबारा पैदा न हो,इसके लिए आतंकवादियों को सबक सिखाने की आवश्यकता है। अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडेय, जिला अध्यक्ष महन्त सुनील पुरी महाराज, कर्नलगंज नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह जी, दिवाकर पांडेय, सनी सिंह, गिरीश शुक्ला कर्नलगंज विधानसभा अध्यक्ष, विजय भारती जिला प्रभारी, देवकीनंदन तिवारी, मोहित मिश्रा, राजबहादुर सिंह, दिव्यांश गोस्वामी, प्रवेश गुप्ता, राजवीर गोस्वामी, पिंकू पांडे सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA