ट्रेवलर कार रोडवेज बस से टकराई, पिता—पुत्री की हुई मौत, 10 श्रद्धालु जख्मी
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर पेट्रोल पम्प के पास भोर में हुआ हादसा
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
नवाबगंज, उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के पास गुरुवार भोर पहर भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रेवलर कार रोडवेज बस से टकरा गई हादसे में टक्कर इतनी भीषण थी कि दो श्रद्धालु की मौत गई। वहीं अन्य 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची अजगैन कोतवाली पुलिस ने घायलों को निकालकर सीएचसी भेजा। वहीं हाईवे पर रेस्क्यू चलाकर वाहन को किनारे कराया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। शव का पंचनामा भरकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के 12 लोग दिनांक 1 फरवरी को कुम्भ स्नान के पश्चात बनारस जाने के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चित्रकूट जा रहे थे जिनकी ट्रैवलर कर गुरुवार भोर पहर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के हाइवे स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास मार्ग पर खड़ी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से टकरा गई। हादसे में मध्य प्रदेश के जनपद अशोक नगर के कस्बा ईशागढ़ के रहने वाले सुरेश तिवारी (60) पुत्र केदारनाथ व पत्नी ओमवती (55) व उसकी 3 बेटियां शिवपुरी निवासी राधा (35) पत्नी कपिल ब्यास, ईसागढ़ निवासी सुषमा (40) पत्नी कृष्णा व गुना थाना आरवा निवासी रानी (42) उसका पति सतीश (44) बेटी अनिका (10) बेटा अंश (8) और शिवपुरी के कलार गली निवासी विमला सिंह (65) पत्नी विनोद सिंह ईशा गढ़ निवासी परमाल सिंह (70) पुत्र स्व रघुनाथ, भागवती (50) पत्नी जगदीश व चालक शिवा (23) पुत्र राजेश पाल्या गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 व एनएचएआई की एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी भेजा जहां चिकित्सक ने अपने सुरेश तिवारी व उसकी बेटी राधा को मृत घोषित कर दिया। ओमवती व सतीश को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात ईएमओ डा. आशीष सक्सेना ने सतीश भान व ओमवती की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर रेफर कर दिया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार शाम शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।